महराजगंज: चौक पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, इलेक्ट्रिक स्कूटी व दो मोबाइल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार; खिलौना पिस्टल भी बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और एक खिलौना पिस्टल बरामद की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और एक खिलौना पिस्टल बरामद की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि रात्रि करीब एक बजे पारसखाड़ चौराहे से वादी जितेंद्र गुप्ता पुत्र रामगिरीश गुप्ता निवासी ग्राम जंगल गुलरिहा, थाना कोल्हुई बाजार, जनपद महराजगंज की इलेक्ट्रिक स्कूटी तथा एक अन्य व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल जांच व तलाश शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त की पहचान की और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए 26 नवंबर 2026 को बेलहवा टेढ़ी, थाना पुरंदरपुर क्षेत्र से वांछित अभियुक्त अजय सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी बेलहवा टेढ़ी, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की इलेक्ट्रिक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और एक खिलौना पिस्टल बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध थाना चौक में मु0अ0सं0 222/2026 (धारा 305(ए), 331(4), 317(2), 352 व 351(3) बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त उसके खिलाफ थाना चौक में ही मु0अ0सं0 157/2026 (धारा 303(2), 317(2) बीएनएस) तथा जनपद लुधियाना (पंजाब) के थाना सलेमटाबरी में मु0अ0सं0 21/2026 (धारा 127(6), 103(1) बीएनएस) भी पंजीकृत है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष पटेल , वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजमान यादव और उपनिरीक्षक विशाल सिंह सहित थाना चौक की पुलिस टीम शामिल रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.