बुलंदशहर: अहमदगढ़ में स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत; तीन घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुमरेजपुर गांव के समीप बुधवार देर रात स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में स्विफ्ट कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुमरेजपुर गांव के समीप बुधवार देर रात स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में स्विफ्ट कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे मेरठ-बदायूं मार्ग पर दोनों कारों के बीच टक्कर हुई। हादसे में स्विफ्ट कार चला रहे सलमान (24 वर्ष) निवासी धमेडा अड्डा, बुलंदशहर की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य तीन घायलों की पहचान शाहरुख पुत्र राजुल, दानिश पुत्र मोहम्मद उमर और फाहद पुत्र शराफत के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक उपनिरीक्षक (एसएसआई) रोबिन सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.