गाजीपुर: नोनहरा में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गाजीपुर

गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय जितेंद्र यादव बुधवार रात एक निमंत्रण से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नोनहरा थाना क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर पहुंचे, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नोनहरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस पंजीकृत कर आसपास के मार्गों व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.