बुलंदशहर: नवागत डिबाई कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने संभाला कार्यभार, बोले- पीड़ित सीधे आकर रखें अपनी बात; अवैध गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर बागपत जनपद से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक राकेश कुमार पुंडीर ने डिबाई कोतवाली प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। बुलंदशहर जनपद में यह उनकी पहली तैनाती है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर बागपत जनपद से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक राकेश कुमार पुंडीर ने डिबाई कोतवाली प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। बुलंदशहर जनपद में यह उनकी पहली तैनाती है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।

नवागत कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने स्पष्ट कहा कि कोतवाली क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। जुआ-सट्टा, अवैध मिट्टी खनन और पेड़ों के अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं और किसी भी पीड़ित को अपनी बात रखने में संकोच करने की आवश्यकता नहीं है। शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध व शत-प्रतिशत निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी, जिसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के साथ ही पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत करना उनका मुख्य लक्ष्य है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.