मऊ

मऊ जनपद के विकासखंड घोसी अंतर्गत ग्राम पिउवाताल में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के विकासखंड घोसी अंतर्गत ग्राम पिउवाताल में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और स्थल की मौजूदा स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सीडीओ ध्रुव खड़िया ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन निर्माण में मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को परियोजना की नियमित निगरानी करने पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर शिथिलता न रहे और शासन की मंशा के अनुरूप मॉडल स्कूल का निर्माण समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















