बलिया: संविधान दिवस पर ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, 400 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

बलिया

बलिया संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘मेरा युवा भारत’, बलिया द्वारा नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माल्देपुर में ‘विकसित भारत युवा संवाद संविधान दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘मेरा युवा भारत’, बलिया द्वारा नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माल्देपुर में ‘विकसित भारत युवा संवाद संविधान दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी तथा यूथ आइकन नितिका सिंह और अजय विश्वकर्मा सहित 400 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने युवाओं को संविधान दिवस के महत्व व संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी और मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं, प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया और युवाओं को संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए युवाओं को ऐसे जागरूकता अभियानों में सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सत्र को संबोधित करते हुए यूथ आइकन नितिका सिंह ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के उद्देश्यों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर अपने विचार रखे। वहीं, यूथ आइकन अजय विश्वकर्मा ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, देश की आर्थिक व सामाजिक प्रगति, नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयासों और यूपीआई जैसी डिजिटल भुगतान प्रणाली की उपलब्धियों से युवाओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम के तहत युवाओं के साथ संविधान, मौलिक अधिकार व कर्तव्य तथा नशामुक्त भारत जैसे विषयों पर संवाद किया गया। आयोजकों के अनुसार, इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक समझ बढ़ाना, उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.