मऊ

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाखीपुर पेट्रोल पंप के समीप वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गुरुवार को पुवाल से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाखीपुर पेट्रोल पंप के समीप वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गुरुवार को पुवाल से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटें उठने से मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियात के तौर पर फोरलेन की एक लेन पर आवागमन रोक दिया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पुवाल लादकर एक ट्रैक्टर-ट्राली वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से गुजर रही थी। जैसे ही वाहन घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्राली में लदे पुवाल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को किनारे रोका और सुरक्षित नीचे उतर गया। पेट्रोल पंप के समीप आग लगने की घटना से आसपास मौजूद लोगों व राहगीरों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से फोरलेन की एक लेन का यातायात डायवर्ट कर रोक दिया, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इसी बीच सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। आग बुझने और मार्ग से क्षतिग्रस्त सामग्री हटने के बाद पुलिस ने यातायात को पुनः सुचारू रूप से बहाल कराया।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















