बलिया

बलिया संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70 प्रतिमा स्थलों के पुनरुद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70 प्रतिमा स्थलों के पुनरुद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके तहत प्रत्येक स्थल के विकास पर 10 लाख रुपये की धनराशि व्यय होगी। इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ और कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार, शासन की नीति के तहत जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 अंबेडकर प्रतिमा स्थलों का चयन किया गया है, जिससे कुल 70 स्थलों का कायाकल्प कराया जाएगा। संबंधित कार्यों के लिए निविदा (टेंडर) प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत इन स्थलों पर छतरी, बाउंड्रीवाल, हरियाली और लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रतिमा स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप मिल सके।
योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व आसपास के क्षेत्र का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा और कार्य पूर्ण होने के बाद चयनित स्थलों का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान अंगीकृत किए जाने के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि संविधान सामाजिक समानता, न्याय और गरिमापूर्ण जीवन का संकल्प है, जिसकी मूल भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि जाति, वर्ग व आर्थिक आधार पर भेदभाव रहित समाज की स्थापना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांलि है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल और मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन जी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















