बलिया: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर संपन्न, ‘रक्तदान महादान’ का दिया संदेश

बलिया

बलिया जनपद के विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार और प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजू रानी ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन जिंदगियां बचा सकता है।

11 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

शिविर में कुल 11 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इनमें आशुतोष कुमार, अनुपम सिंह, राहुल शर्मा, मंटू प्रसाद और सुरेंद्र सिंह खालसा प्रमुख रहे। विशेष रूप से नितेश पाठक और अविनाश सिंह नन्दन ने जीवन में पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सराहनीय प्रयास

सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार ने रेडक्रॉस सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित कर समाज सेवा की मिसाल पेश करती है। कार्यक्रम में डॉ. वसुंधरा, डॉ. रितेश सोनी, जिला समन्वयक शैलेंद्र पाण्डेय, कृष्ण कांत पाठक और पीयूष सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.