बलिया: राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, अवैध ईंट भट्टों की जांच और अन्नपूर्णा भवन’ के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश

बलिया

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ‘कर-करेतर’ और ‘वित्त एवं राजस्व’ कार्यों की गहन समीक्षा की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ‘कर-करेतर’ और ‘वित्त एवं राजस्व’ कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने और विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

राजस्व वसूली के लिए बनाएं मासिक प्लान

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि:

जिन विभागों को इस वर्ष का नया लक्ष्य नहीं मिला है, वे पिछले वर्ष के लक्ष्य को आधार मानकर वसूली जारी रखें।

वाणिज्य कर विभाग सहित सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य को मासिक किश्तों में विभाजित करें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

मानक विहीन ईंट भट्टों पर गिरेगी गाज

जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भट्टे मानकों के विपरीत चल रहे हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित कर बंद कराया जाए और संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

हर ग्राम पंचायत में बनेगा अन्नपूर्णा भवन

जिले की हर ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा भवन निर्माण की योजना को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश दिए।

जमीन का चयन: डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर विशेष अभियान चलाकर हर पंचायत में उपयुक्त और विवाद रहित जमीन चिन्हित करें।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जमीन चयन की प्रक्रिया में गुणवत्ता और पहुंच (Approach) का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में मौजूद रहे आला अधिकारी

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी  और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा