बुलंदशहर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,फायरिंग की घटना में वांछित दो अपराधी गोली लगने से घायल

सिकंदराबाद

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात गुलावठी अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान शुरू हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार बताते चले की 7/8 मई 2026 की रात थाना सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम गुलावठी अंडरपास पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की टीवीएस राइडर बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने बाइक मोड़कर भराना रोड की तरफ भागने का प्रयास किया।

आत्मरक्षार्थ पुलिस ने की जवाबी फायरिंग

पुलिस टीम ने जब पीछा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े।
घायल बदमाशों की पहचान यश पुत्र देवेन्द्र उर्फ हरेन्द्र पिन्टू (निवासी जोखाबाद, सिकंदराबाद)गगन पुत्र सतवीर (निवासी फरीदपुर, सिकंदराबाद) के रूप ने हुई

कैप्टन होटल फायरिंग मामले में थे वांछित

पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों ने बीते 6 मई 2026 को सिकंदराबाद क्षेत्र के कैप्टन होटल के पास अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस संबंध में थाना सिकंदराबाद पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (109(1), 3(5), 61(2)) के तहत मुकदमा दर्ज था और पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी।

अवैध असलहे और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से सामान बरामद किया है एक अवैध पिस्टल (घटना में प्रयुक्त), एक अवैध तमंचा, 3 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस।एक बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर बाइक।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24