बांसी: स्मार्ट मीटर और ‘बिजली लूट’ के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन सफल; पावर हाउस पर मांगों पर बनी सहमति

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी का आंदोलन बांसी में रंग लाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी का आंदोलन बांसी में रंग लाया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बांसी पावर हाउस पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन के दबाव में प्रशासन और बिजली विभाग ने कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों पर सहमति जताई है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद की आवाज

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में बिजली विभाग और तहसील स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रदीप पांडे ने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं।

प्रदीप पांडे के तीखे तेवर भ्रष्ट अधिकारियों को हो जेल

आंदोलन को संबोधित करते हुए प्रदीप पांडे ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए

दिखावे की कार्रवाई: उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को केवल ‘सस्पेंड’ या ‘लाइन हाजिर’ कर खानापूर्ति करती है, जबकि उन्हें 15 दिन बाद दोबारा बहाल कर दिया जाता है।

न्याय में भेदभाव: उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक साइकिल चोर को तो जेल भेजा जाता है, लेकिन प्रदेश को लूटने वाले घूसखोर अधिकारियों को जेल क्यों नहीं भेजा जाता?

सीधे एक्शन की मांग: पार्टी ने मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के बजाय सीधे कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए।

सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में मिली जीत

कार्यकर्ताओं ने इस सफलता का श्रेय राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह के दिशा-निर्देशों को दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बिजली की लूट के खिलाफ जो आवाज उठाई गई थी, उसी का परिणाम है कि आज स्थानीय प्रशासन को झुकना पड़ा है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि यदि बिजली उपभोक्ताओं का उत्पीड़न और तहसील स्तर पर रिश्वतखोरी बंद नहीं हुई, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि भविष्य में जनता के हक के लिए आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय किसान, कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24