औरैया: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाला ‘इंटरस्टेट’ साइबर ठग गिरफ्तार; ₹10 लाख के 14 स्मार्टफोन बरामद

औरैया

औरैया जनपद की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर अंतर्राज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने और उसकी लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लाखों की चपत लगाता था। पुलिस ने अभियुक्त के पास से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के 14 एंड्रॉइड फोन और नकद राशि बरामद की है।

ऐसे बिछाया गया ठगी का जाल

मामले का खुलासा तब हुआ जब कस्बा खानपुर निवासी कासिम बेग ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर उन्हें कॉल किया। नए क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने और पासवर्ड बनाने के बहाने व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध लिंक और APK फाइल भेजी गई। जैसे ही पीड़ित ने उस पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया और जालसाज ने क्रेडिट कार्ड से 46,997 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली।

अमरदीप ढाबे के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन में साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने अमरदीप ढाबा से करीब 100 मीटर पहले घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को हिरासत में लिया।

बरामदगी का विवरण

मोबाइल फोन: 14 महंगे एंड्रॉइड फोन (अनुमानित कीमत ₹10 लाख)।

नकदी: 1100 रुपये नगद।

कड़ी कानूनी कार्रवाई

शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में धारा 318(4) BNS और 66 (D) IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, पूछताछ और बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता देखते हुए धारा 317(2)/317(5) BNS और 35/106 BNS की बढ़ोतरी की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार और कहाँ-कहाँ जुड़े हैं और बरामद किए गए फोन किन अन्य ठगी की वारदातों में इस्तेमाल किए गए थे।

पुलिस की अपील

साइबर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें। बैंक कभी भी फोन पर आपसे गोपनीय जानकारी या कोई फाइल इंस्टॉल करने के लिए नहीं कहता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.