दानपुर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर खरीफ की फसलों का सीजन शुरू होते ही कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए बीजों की बिक्री और वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर खरीफ की फसलों का सीजन शुरू होते ही कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए बीजों की बिक्री और वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जनपद के ब्लॉक दानपुर स्थित राजकीय बीज भंडार पर विभिन्न फसलों के बीजों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। विभाग की ओर से इस बार मुफ्त मिनी किट योजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
मुफ्त मिलेंगे उड़द, मूंग और अरहर के बीज
राजकीय बीज भंडार के प्रभारी महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की योजना के तहत किसानों को दलहनी फसलों की ‘मिनी किट’ उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अंतर्गत उड़द, मूंग और अरहर जैसी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले बीज किसानों को निशुल्क दिए जाएंगे।
इन मिनी किट्स का वितरण एक पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से 22 मई तक संपन्न किया जाएगा।
धान और ढेंचा के बीजों की भी प्रक्रिया शुरू
दलहन के साथ-साथ मुख्य फसल धान और ढेंचा हरी खाद के लिए के बीजों की बिक्री प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जो किसान धान की बुवाई करना चाहते हैं, वे राजकीय बीज भंडार पर अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं।
पंजीकरण अनिवार्य और ‘पहले आओ-पहले पाओ’ का नियम
बीज प्राप्त करने के लिए विभाग ने कुछ अनिवार्य शर्तें रखी हैं
किसान पंजीकरण: केवल वही किसान आवेदन कर सकते हैं जिनका कृषि विभाग के पोर्टल पर ‘किसान रजिस्ट्रेशन’ पहले से मौजूद है।
ऑनलाइन प्रक्रिया: आवेदन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।
वितरण का आधार: ढेंचा और धान जैसे बीजों का वितरण ‘पहले आओ-पहले पाओ’ (First Come, First Served) के सिद्धांत पर किया जाएगा। यानी जो किसान पहले आवेदन करेंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
राजकीय बीज भंडार प्रभारी ने क्षेत्रीय किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें ताकि सीजन की शुरुआत में उन्हें गुणवत्तापूर्ण बीज प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।
अम्बेडकरनगर नरसंहार का खौफनाक सच: कातिल आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मां बेगुनाह थी, संपत्ति और सनक के लिए बुझा दिए 5 चिरागhttps://t.co/2OwgC7WO3F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 4, 2026






















