सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ में महिलाओं का हुंकार; 33% आरक्षण को लेकर विधायक विनय वर्मा की अगुवाई में निकली महिला आक्रोश यात्रा

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को महिलाओं की भारी गर्जना सुनाई दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को महिलाओं की भारी गर्जना सुनाई दी। अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने ‘महिला आक्रोश यात्रा’ निकालकर राजनीतिक हिस्सेदारी और सम्मान की मांग बुलंद की। सदन में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को लेकर हुए घटनाक्रम के विरोध में महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।

टीचर्स कॉलोनी से नगर पंचायत तक गूंजा ‘नारी शक्ति’ का नारा


इस जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ शोहरतगढ़ की टीचर्स कॉलोनी से हुआ। हाथों में झंडे और तख्तियां लिए महिलाओं का हुजूम नगर पंचायत कार्यालय होते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरा। यात्रा के दौरान महिलाएं अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और राजनीति में आरक्षण की मांग को लेकर मुखर दिखीं। कस्बे के विभिन्न चौराहों से होते हुए यह यात्रा पुनः टीचर्स कॉलोनी में पहुँचकर एक सभा के रूप में संपन्न हुई।

विपक्ष पर बरसे विधायक विनय वर्मा

यात्रा के समापन पर महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल लेकर आए, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते हुए इसके विरोध में मत डाला और इसे पारित नहीं होने दिया।

उन्होंने आगे संकल्प दोहराते हुए कहा कि अपना दल (एस) और एनडीए सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी और उन्हें उनका हक दिलाकर रहेगी।

महिलाओं में दिखा भारी रोष

आरक्षण बिल पारित न होने से आक्रोशित महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि आधी आबादी को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.