महराजगंज: कृष्णा फ्रैक्चर क्लीनिक में सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित, गोल्ड मेडलिस्ट उमेश साहनी सम्मानित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बागापार स्थित कृष्णा फ्रैक्चर क्लीनिक एवं मैटरनिटी होम में शनिवार को ‘एकलव्य वेल्फेयर एवं मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट’ के तत्वावधान में एक भव्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के बागापार स्थित कृष्णा फ्रैक्चर क्लीनिक एवं मैटरनिटी होम में शनिवार को ‘एकलव्य वेल्फेयर एवं मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट’ के तत्वावधान में एक भव्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. डीके साहनी की माता जी के परिनिर्वाण दिवस की स्मृति में सेवा भावना के साथ आयोजित हुआ।

मरीजों को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान क्लिनिक में आए करीब 100 मरीजों को अंगवस्त्र वितरित किए गए। ट्रस्ट की इस पहल को स्थानीय लोगों ने समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के प्रति एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ट्रस्ट की सचिव डॉ. कृष्णा साहनी ने किया।

स्वर्ण पदक विजेता उमेश साहनी का सम्मान


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय एथलीट उमेष साहनी का सम्मान रहा। गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील (ग्राम चौक माफी टोला) निवासी उमेश साहनी ने प्रथम इंदौर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ट्रस्ट की ओर से उनकी इस गौरवशाली उपलब्धि पर उन्हें 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उमेश साहनी जैसे युवा खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मन्नू सहानी, विनीता साहनी, वंदना, प्रज्योत, शैलेश, अभिषेक, दिलीप, संतोष, राकेश, राज, शिखर और अचिंता शिखर सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी समाज सेवा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का यह सिलसिला जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.