औरैया: भीषण गर्मी में वर्षों से खराब पड़ा वाटर कूलर; प्यास बुझाने को भटक रहे ग्रामीण

औरैया

औरैया जनपद की ग्राम पंचायत महू में सरकारी उपेक्षा का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ लगा वाटर कूलर वर्षों से खराब पड़ा है, जिसके चलते इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की ग्राम पंचायत महू में सरकारी उपेक्षा का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ लगा वाटर कूलर वर्षों से खराब पड़ा है, जिसके चलते इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पारा चढ़ने के साथ ही स्थानीय निवासियों की पेयजल समस्या विकराल हो गई है।

अधिकारियों और प्रधान की अनदेखी से आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि वाटर कूलर की मरम्मत के लिए कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। आलम यह है कि महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक इसकी सुध नहीं ली गई। स्थानीय लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ ‘खानापूर्ति’ करने में जुटे हैं, जबकि जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।

जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए ग्रामीणों ने औरैया जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। आमजन की मांग है कि जिलाधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी करें, ताकि वाटर कूलर को जल्द से जल्द ठीक कराया जा सके।

अब देखना यह होगा कि जनहित से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर प्रशासन कब जागता है या फिर ग्रामीणों को इस पूरी गर्मी प्यासा ही रहना पड़ेगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.