औरैया: सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ‘सिलाई सेंटर’ का लालच देकर फंसाते थे जाल में

औरैया

औरैया जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत औरैया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत औरैया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह महिलाओं को सिलाई सेंटर खुलवाने और नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था।

ठगी का तरीका और गिरफ्तारी

मामले का खुलासा तब हुआ जब अजीतमल निवासी वंदना ने तहरीर दी कि एक महिला और एक पुरुष ने उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में गठित साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर शनिवार (2 मई 2026) सुबह ककोर बंबा के पास एक बंद पड़े ढाबे से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से ठगी के सामान और संसाधन बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

02 अदद इन्वर्टर और 02 इन्वर्टर बैटरी

01 ई-स्कूटी

02 एंड्रॉइड फोन और 01 की-पैड मोबाइल

धोखाधड़ी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कागजात

कानूनी कार्रवाई और अपील

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना साइबर पर मु0अ0सं0 11/2026 के तहत बीएनएस और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

औरैया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर सरकारी योजना का प्रलोभन देने पर विश्वास न करें। यदि कोई ठगी की कोशिश करता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने को सूचित करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.