मऊ: पुलिस वैन को टक्कर मारने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार; हादसे में हुई थी हेड कांस्टेबल की मौत

मऊ

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर पुलिस वैन को टक्कर मारने वाले ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर पुलिस वैन को टक्कर मारने वाले ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस भीषण हादसे में एक हेड कांस्टेबल की जान चली गई थी, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुँचने में सफलता हासिल की।

हादसे में खोया था जांबाज साथी:
यह दुखद घटना 29/30 अप्रैल की रात बनियापार गांव के पास हुई थी, जब गश्त पर निकली घोसी थाने की पुलिस जीप को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर (BR28GB7304) ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन पुलिया के नीचे 6 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में घायल हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था, वहीं उपनिरीक्षक विनोद सिंह सहित तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे।

सीसीटीवी से हुई पहचान

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर गठित चार टीमों ने हाईवे के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रेलर और उसके मालिक की पहचान की गई। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 2 मई की सुबह मझवारा बाजार तिराहा से आरोपी चालक संतोष यादव (निवासी महाराजगंज) को ट्रेलर सहित धर दबोचा।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पकड़े गए चालक संतोष यादव ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से विभाग ने अपने दिवंगत साथी को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.