जौनपुर जंक्शन पर बड़ा हादसा टला: आंधी से गिरा विशाल पेड़, ओएचई लाइन टूटने से रेल यातायात ठप

जौनपुर

जौनपुर जंक्शन पर बुधवार शाम कुदरत का कहर देखने को मिला। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण स्टेशन परिसर में स्थित एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जंक्शन पर बुधवार शाम कुदरत का कहर देखने को मिला। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण स्टेशन परिसर में स्थित एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से ओवरहेड इक्विपमेंट OHE लाइन टूट गई, जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

शाम करीब 4:30 बजे हुए इस हादसे के वक्त प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर जौनपुर-रायबरेली पैसेंजर खड़ी थीं। पेड़ गिरने से हाई-वोल्टेज बिजली की लाइनें टूट गईं, जिससे पूरे जंक्शन की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हादसे के तुरंत बाद रेलवे स्टाफ और आरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और ट्रैक से पेड़ की डालियों को हटाने का काम शुरू किया।

इस व्यवधान के कारण जौनपुर-शाहगंज-फैजाबाद रेल मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी और जनता एक्सप्रेस समेत कुल 6 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं। स्टेशन अधीक्षक राम प्रकाश ने बताया कि आंधी की तीव्रता अधिक होने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास लगा पेड़ गिरा था। गनीमत रही कि ट्रेनों को कोई सीधा नुकसान नहीं पहुँचा। रेलवे की तकनीकी टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ओएचई लाइन को दुरुस्त किया, जिसके बाद रेल संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.