महराजगंज: जिला कारागार का DM और SP ने किया औचक निरीक्षण , बैरकों की हुई सघन तलाशी; सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद की कानून व्यवस्था और जेल की सुरक्षा प्रणाली को परखने के लिए आज बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की कानून व्यवस्था और जेल की सुरक्षा प्रणाली को परखने के लिए आज बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, हालांकि गहन छानबीन के बाद व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

बैरकों की हुई सघन तलाशी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ जेल की सभी बैरकों और बंदियों की सघन तलाशी ली। चेकिंग का मुख्य उद्देश्य जेल के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री की उपलब्धता की जांच करना था। निरीक्षण के दौरान बैरकों में कोई भी अवैध वस्तु प्राप्त नहीं हुई।

शातिर बंदियों पर ‘विशेष नजर’ रखने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को सुरक्षा के मद्देनजर कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल स्टाफ द्वारा नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान जारी रखा जाए।

शातिर किस्म के अपराधियों और संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर ‘विशेष सतर्क दृष्टि’ रखी जाए।

बंदियों की संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में समय-समय पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाती रहे।

जेल अधीक्षक ने पेश की रिपोर्ट

जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को अवगत कराया कि जेल परिसर में उनके और जेल स्टाफ द्वारा नियमित रूप से चेकिंग की जाती है और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। अधिकारियों ने कारागार की साफ-सफाई और अनुशासन व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.