महराजगंज: कचहरी जा रहे अधिवक्ता से लूट का प्रयास, ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए लुटेरे को दबोचकर पुलिस को सौंपा

बागापार

महराजगंज जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह एक अधिवक्ता के साथ छिनैती का प्रयास करने वाले अभियुक्त को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह एक अधिवक्ता के साथ छिनैती का प्रयास करने वाले अभियुक्त को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

कुटीर के पास रोका रास्ता

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे एक अधिवक्ता अपने घर से कचहरी जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम पनेवा-पनेई स्थित कुटीर के पास पहुँचे, एक अज्ञात युवक ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने अधिवक्ता का मोबाइल, पर्स और उनकी मोटरसाइकिल (UP56AK3874) छीनने का प्रयास किया।

साहस का परिचय: शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीण

अधिवक्ता ने हिम्मत न हारते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँच गए। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए भागने का प्रयास कर रहे अभियुक्त का पीछा किया और उसे दबोच लिया। इसी बीच डायल 112 को सूचना दी गई और बाद में आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कोठीभार का निवासी है अभियुक्त

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम मिनहाज पुत्र मुर्तुजा बताया, जो जनपद के ही थाना कोठीभार अंतर्गत ग्राम बेलभरिया का निवासी है।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर मु0अ0सं0 221/2026 के तहत धारा 309(5) बीएनएस (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त हिरासत में है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.