बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद क्व मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद क्व मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आयुक्त के निर्देश पर गठित विशेष प्रवर्तन टीमों ने जिले की 35 दुग्ध इकाइयों और चिलिंग सेंटरों पर छापेमारी कर करीब 503.5 मीट्रिक टन मिलावटी दूध व दुग्ध उत्पाद जब्त किए हैं। जब्त किए गए माल की कुल बाजार कीमत लगभग 5.75 करोड़ रुपये आंकी गई है।
जांच के दौरान विभाग ने 112 नमूने संग्रहित किए। निरीक्षण में कई चौंकाने वाली अनियमितताएं मिलीं, जिनमें पुराने उत्पादों को नई तारीख डालकर दोबारा पैक करना और गंदगी के बीच उत्पादन करना शामिल है। कई इकाइयों के पास दूध खरीद का कोई रिकॉर्ड तक नहीं था।
अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर खामियां पाए जाने पर कई इकाइयों के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और दर्जनों प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं। FSDA ने स्पष्ट किया है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। इस बड़ी कार्रवाई से जिला दुग्ध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
महराजगंज उत्तर प्रदेश में भीषण उमस और तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बुधवार की शाम बड़ी राहत लेकर आई। प्रदेश के कई हिस्सों के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी में भी मौसम ने अचानक करवट बदली। यहाँ तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश और बड़े-बड़े ओलों ने न केवल तापमान pic.twitter.com/lDk05MZtAs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 29, 2026






















