जौनपुर: शकरमंडी बाजार में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी

जौनपुर

जौनपुर जनपद  के मौसम के बदले मिजाज ने जौनपुर के शकरमंडी बाजार में भारी तबाही मचाई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर के मौसम के बदले मिजाज ने जनपद जौनपुर के शकरमंडी बाजार में भारी तबाही मचाई है। बुधवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के कारण एक विशालकाय पेड़ अचानक उखड़कर बाजार के बीचों-बीच गिर गया। इस हादसे में वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलें और ठेले मलबे के नीचे दब गए, जिससे काफी नुकसान हुआ है।

तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बिजली के पोल और तार भी टूट गए, जिसके कारण पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा रास्ते को साफ कराने और विद्युत बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.