महराजगंज: आंधी का कहर! लक्ष्मीपुर-खोरिया मार्ग पर पेड़ गिरने से बिजली का पोल उखड़ा, विद्युत आपूर्ति ठप

लक्ष्मीपुर

महराजगंज जनपद में आज बुधवार शाम आए तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आज बुधवार शाम आए तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लक्ष्मीपुर से खोरिया को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरा सोहट गांव में प्रकृति का कहर देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के कारण एक विशाल पेड़ उखड़कर बिजली की लाइनों पर जा गिरा।

राम जानकी मंदिर के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिपरा सोहट गांव में स्थित राम जानकी मंदिर के बगल में खड़ा एक भारी-भरकम पेड़ आंधी का वेग नहीं सह सका और सीधे बिजली के पोल पर जा गिरा। पेड़ के वजन और आंधी के दबाव से बिजली का पोल भी जड़ से उखड़कर जमीन पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इलाके की बिजली गुल, आवागमन प्रभावित

पोल उखड़ने और तार टूटने की वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। गांव सहित आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया है। साथ ही, मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन में भी राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द गिरे हुए पेड़ को हटाकर और नया पोल लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल की जाए। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.