डिबाई: किसान समस्याओं को लेकर आर-पार की जंग, 4 मई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे भाकियू कार्यकर्ता

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान न होने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान न होने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने आगामी 4 मई 2026 से डिबाई में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है। इस संबंध में भाकियू पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर अपनी चेतावनी दर्ज कराई है।

स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों पर फूटा गुस्सा

किसानों में सबसे ज्यादा असंतोष स्मार्ट मीटरों को लेकर है। यूनियन का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में अप्रत्याशित और अनावश्यक वृद्धि हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि ये मीटर सही रीडिंग नहीं देते, जिससे गरीब किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाए और पुराने मीटर बहाल किए जाएं।

अवैध कब्जे और जर्जर बिजली लाइनों से परेशानी

यूनियन ने अपनी मांगों में जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और लाइन वृद्धि की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया है। इसके अलावा, चकमार्गों और सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों, खतौनी में नामों की त्रुटि और नहरों व बंबों में समय पर पानी न आने से किसान हलकान हैं। आवारा पशुओं और बंदरों द्वारा फसलों की बर्बादी ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

सड़कों पर खतरा और गेहूं खरीद की समस्या

मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि ईंट भट्ठों द्वारा सड़कों पर डाली जाने वाली मिट्टी से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं, नरौरा प्लांट द्वारा स्थानीय स्तर पर बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध न कराए जाने पर भी विरोध जताया गया है। सरकारी कांटों पर गेहूं खरीद सुचारू न होने से किसान औने-पौने दामों पर फसल बेचने को मजबूर हैं।

प्रशासन का आश्वासन, पर किसान अडिग

हालाँकि प्रशासन ने किसानों की मांगों पर विचार करने और स्मार्ट मीटरों की जांच कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन भाकियू पदाधिकारियों का कहना है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। तहसील अध्यक्ष अभय सिंह और जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र फौजी ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों का ठोस निस्तारण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ललित बघेल, जमाल खान, ओमवीर सिंह, श्यामवीर सिंह और जगदीश सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.