महराजगंज: आम तोड़ने के विवाद में नाबालिग छात्र को बांधकर पीटा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

चौक

महराजगंज जनपद के थाना चौक क्षेत्र के बागापार इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना चौक क्षेत्र के बागापार इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कक्षा 6 के छात्र को आम तोड़ने के मामूली विवाद में एक दंपत्ति ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

स्कूल न जाकर खेत की तरफ निकल गया था छात्र

जानकारी के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र का निवासी एक नाबालिग बालक मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को घर से स्कूल के लिए निकला था। वह स्कूल न जाकर पास के ही एक खेत में पहुँच गया। वहां गाँव की ही सरिता देवी घास काट रही थीं। आरोप है कि आम तोड़ने की बात को लेकर सरिता देवी और उनके पति रामनाथ का बालक से विवाद हो गया।

बंधक बनाकर की गई मारपीट

विवाद इतना बढ़ा कि रामनाथ और सरिता देवी ने अपना आपा खो दिया और नाबालिग बालक को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पीड़ित के पिता ने तत्काल थाना चौक पर नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चौक पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रामनाथ और उसकी पत्नी सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।पुलिस प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.