बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र और मासूम पोती गंभीर रूप से घायल

वैर

बुलंदशहर जनपद के थाना वैर क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना वैर क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार पिता, पुत्र और दो वर्षीय मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया।

बाजार जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बताते चले की जान मोहम्मद (50 वर्ष) अपने पुत्र साहिल (18 वर्ष) और दो वर्षीय पोती आयरा के साथ बाइक से वैर बाजार की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मासूम आयरा बाइक की टंकी पर बैठी हुई थी। जैसे ही उनकी बाइक वैर स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुँची, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर काफी दूर जा गिरे।

चालक कार लेकर फरार, एक की हालत नाजुक

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने साहिल की स्थिति अत्यंत चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, जान मोहम्मद और मासूम आयरा का इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों द्वारा डायल 112 पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.