अनूपशहर: सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव शालिनी चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; बोलीं- 2027 में सपा सरकार बनाना ही मुख्य लक्ष्य

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर की प्रतिष्ठित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कुसुम शर्मा के निज आवास ‘गंगा वाटिका’ पर आज समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं गाजियाबाद, नोएडा व बुलंदशहर की प्रभारी माननीया शालिनी चौधरी का आगमन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर की प्रतिष्ठित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कुसुम शर्मा के निज आवास ‘गंगा वाटिका’ पर आज समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं गाजियाबाद, नोएडा व बुलंदशहर की प्रभारी माननीया शालिनी चौधरी का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया और आगामी मिशन 2027 के लिए जीत का मंत्र दिया।

सरकार पर साधा तीखा निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए शालिनी चौधरी ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है।

व्यापारी और किसान बेहाल: उन्होंने कहा कि आज व्यापारी, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं। बिजली के भारी भरकम बिल और बढ़ती महंगाई ने घर चलाना मुश्किल कर दिया है।

त्राहि-त्राहि कर रही जनता: उन्होंने आरोप लगाया कि जनता बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है और इस स्थिति से मुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आना नितांत आवश्यक है।

समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को किया याद

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि अनूपशहर का विकास समाजवादी पार्टी की ही देन है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि अनूपशहर का गंगा पुल उन्हीं की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। समाजवादी सरकार में चलाई गई जनहितकारी योजनाओं से ही समाज का हर वर्ग खुशहाल रहा है।

मिशन 2027 बूथ स्तर पर मेहनत की अपील

शालिनी चौधरी ने जिले की प्रत्येक विधानसभा सीट पर जीत की संभावनाओं पर परामर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कितनी भी कड़ी मेहनत करनी पड़े, पीछे नहीं हटना है। इस अवसर पर कुसुम शर्मा सहित विधानसभा अनूपशहर-67 के तमाम निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.