नौतनवा: शिव मंदिर के गेट पर मांस के टुकड़ों से भरी पन्नी मिलने से हड़कंप, दो पर नामजद आरोप

नौतनवा

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में आज उस समय सांप्रदायिक माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक प्राचीन शिव मंदिर के मुख्य द्वार पर मांस के टुकड़ों से भरी काली पन्नी पड़ी मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में उस समय सांप्रदायिक माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक प्राचीन शिव मंदिर के मुख्य द्वार पर मांस के टुकड़ों से भरी काली पन्नी पड़ी मिली। इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

भावनाओं को आहत करने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुँचे तो गेट पर मांस से भरी काली पन्नी देखकर दंग रह गए। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक श्रवण कुमार भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा हमारे आराध्य के मंदिर पर इस तरह मांस के टुकड़े फेंकना हमारी धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने की कोशिश है। इस घटना से पूरे क्षेत्र के निवासियों में गहरा क्रोध है।

Image

इमरान और साजिद पर साजिशन घटना का आरोप

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रवण कुमार ने तत्काल नौतनवा थाना पहुँचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।

प्रार्थना पत्र में उन्होंने इमरान और साजिद नाम के दो व्यक्तियों पर इस घटना को साजिशन अंजाम देने का सीधा आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र की शांति भंग करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.