बुलंदशहर: पंचायत चुनाव में देरी पर फूटा आक्रोश, भाकियू (भानु) ने डीएम को सौंपा ज्ञाप

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में हो रही लगातार देरी ने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में हो रही लगातार देरी ने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है।भारतीय किसान यूनियन (भानु) के युवा एनसीआर अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी हर्ष कुमार को ज्ञापन सौंपा और चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार और चुनाव आयोग द्वारा अब तक 5वीं बार मतदाता सूची तैयार करने की तारीखों को टाला जा चुका है।

कार्यकाल समाप्ति: प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।

कार्यकाल खत्म होने में एक महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक चुनाव की घोषणा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है।

एक सप्ताह में शुरू हो प्रक्रिया वरना जाएंगे कोर्ट

भाकियू (भानु) के युवा नेता एडवोकेट प्रवेश कुमार ने प्रशासन को सख्त अल्टीमेटम देते हुए कहा

पंचायत चुनाव में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि एक सप्ताह के भीतर चुनाव की ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं हुई और मतदाता सूची का काम पूरा नहीं किया गया, तो हम हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

डीएम हर्ष कुमार ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुँचा दिया जाएगा। हालांकि, मतदाता सूची की तारीखों में हो रहे बदलाव पर अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.