वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को परखने आज काशी आ रहे सीएम योगी,सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार शाम 6 बजे अपने दो दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी काशी पहुँच रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार शाम 6 बजे अपने दो दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी काशी पहुँच रहे हैं।

सीएम योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

आगमन: मुख्यमंत्री मंगलवार शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुँचेंगे, जहाँ से वे सीधे सर्किट हाउस जाएंगे।

समीक्षा बैठक: सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ वे पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

स्थल निरीक्षण: सीएम योगी बरेका (BLW) ग्राउंड का निरीक्षण करेंगे, जहाँ प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा और महिला सम्मेलन होना है।

दर्शन-पूजन: मुख्यमंत्री बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और फिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

वाराणसी ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी: रूट डायवर्जन प्लान

मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान शहर के विभिन्न रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा के अनुसार, शाम 4 बजे से बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रमुख डायवर्जन बिंदु

मंडुवाडीह क्षेत्र

मुड़ैला तिराहा, लहरतारा चौराहा और महमूरगंज आरओबी से वाहन मंडुवाडीह चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें चांदपुर या मोहनसराय की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

बरेका (BLW) क्षेत्र

भिखारीपुर तिराहे से बरेका गेट या ककरमत्ता की तरफ जाने वाले वाहन सुंदरपुर या चितईपुर होकर जाएंगे। सिनेमा हॉल तिराहा और सेंट्रल जेल मार्केट के पास से बरेका गेस्ट हाउस की ओर आवाजाही बंद रहेगी।

शहर के अन्य हिस्से

पुलिस लाइन से सर्किट हाउस और फिर वहां से काशी विश्वनाथ धाम/काल भैरव मंदिर तक के मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट के समय यातायात अस्थायी रूप से रोका जाएगा।

28 अप्रैल: ‘नारी शक्ति’ का सबसे बड़ा महोत्सव

प्रधानमंत्री का यह दौरा विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगा।

50 हजार महिलाओं का समागम: बरेका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में काशी क्षेत्र की करीब 50 हजार महिलाएं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगी।

5 हजार करोड़ की सौगात  इस दौरान पीएम मोदी वाराणसी को करीब 5,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.