अनूपशहर: नगर पालिका के पांच मनोनीत सभासदों ने ली शपथ,एसडीएम प्रियंका गोयल ने दिलाई पद की गोपनीयता की शपथ

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर पालिका परिषद अनूपशहर में विकास कार्यों को नई ऊर्जा और गति प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा मनोनीत किए गए पांच सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर पालिका परिषद अनूपशहर में विकास कार्यों को नई ऊर्जा और गति प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा मनोनीत किए गए पांच सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। तहसील सभागार में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त सदस्यों ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला।

एसडीएम ने दिलाई शपथ
एसडीएम प्रियंका गोयल ने सभी पांचों मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त सभासदों से नगर के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इन्होंने ली सभासद पद की शपथ
शपथ ग्रहण करने वाले मनोनीत सदस्यों में समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व देखने को मिला। समारोह के दौरान निम्नलिखित सदस्यों ने शपथ ली

दामिनी गौड़

योगिता वाल्मीकि

बुंदूं सैफी

दिनेश कुशवाहा

कन्हैयालाल सैनी

विकास कार्यों को मिलेगी गति
शासन द्वारा इन मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति के बाद नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। शपथ ग्रहण के उपरांत सभासदों ने कहा कि वे नगर की समस्याओं के निराकरण और स्वच्छता व बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।समारोह में तहसील प्रशासन के अधिकारी, नगर पालिका के कर्मचारी और मनोनीत सदस्यों के समर्थक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24