लखीमपुर खीरी: पलिया-निघासन मार्ग पर क्रेटा और बाइक की भीषण भिड़ंत, वृद्धा व युवक की मौत; एक गंभीर

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया-निघासन मार्ग स्थित इटैइया चौराहे के पास सोमवार शाम करीब 6:30 बजे क्रेटा कार और टीवीएस रेडियॉन मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की दर्दनाक भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया-निघासन मार्ग स्थित इटैइया चौराहे के पास सोमवार शाम करीब 6:30 बजे क्रेटा कार और टीवीएस रेडियॉन मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की दर्दनाक भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार वृद्धा और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के बाद नाले में गिरे बाइक सवार, कार भी पलटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निघासन की ओर से आ रही क्रेटा कार (UP 12 BS 7975) और पलिया की तरफ जा रही बाइक (UP 31 BF 3208) की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरे।

धमाके जैसी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पलटी कार को सीधा किया और नाले में गिरे घायलों को बाहर निकाला। इस बीच मौका पाकर कार में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान दो की मौत, एक जिला अस्पताल रेफर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पलिया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद रामबेटी (65) पत्नी राधेश्याम (निवासी लोकेंद्रपुर, थाना मझगई) को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान सुजीत मौर्य (28) पुत्र लक्ष्मी चंद्र मौर्य ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रीराम (42) पुत्र गुलाब को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.