महराजगंज: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या कर गुपचुप तरीके से जलाया शव,घायल प्रेमी मेडिकल कॉलेज में भर्ती,आरोपी पिता व भाई गिरफ्तार

पनियरा

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर के टोला अमहिया में प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग का एक दहला देने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर के टोला अमहिया में प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग का एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिता और भाइयों ने मिलकर अपनी ही बेटी की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए राप्ती नदी के तट पर शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 16 अप्रैल की रात की है। बताया जा रहा है कि लाल बहादुर प्रसाद की 19 वर्षीय पुत्री सुनीता और पड़ोस में रहने वाले रवि मद्धेशिया (21) के बीच प्रेम संबंध थे। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी विवाद के चलते 16 अप्रैल की रात लाल बहादुर और उसके बेटों—कमलेश, अमलेश व दुर्गेश—ने रवि मद्धेशिया को पकड़कर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने रवि को मृत समझकर उसके घर के पास छोड़ दिया। वर्तमान में रवि गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।

बेटी की हत्या कर नदी किनारे जलाया शव

रवि के परिजनों का आरोप है कि उसी रात सुनीता के पिता और भाइयों ने उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को दबाने के उद्देश्य से आरोपी रात में ही शव को लेकर पीपीगंज थाना क्षेत्र के सिसई घाट (राप्ती नदी) पहुँचे और वहाँ उसका दाह संस्कार कर दिया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई

17 अप्रैल को घायल रवि के परिजनों ने पनियरा थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने जब संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने प्रेम प्रसंग के कारण युवती की हत्या करने और सिसई घाट पर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव जलाने की बात कबूल कर ली।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर अंकुर गौतम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने सिसई घाट का निरीक्षण किया। पुलिस को दाह संस्कार स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य और अवशेष मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

पुलिस का बयान

सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। घटना के बाद से ही गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.