ईंधन संकट: नेपाल सीमा से सटे इलाकों में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत; सुबह 4 बजे से ही पंपों पर लग रही लंबी कतारें

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में एक बार फिर डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में एक बार फिर डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए हाहाकार मचा हुआ है, जहाँ लोग सुबह होने से पहले ही कतारों में लगने को मजबूर हैं।

इन क्षेत्रों में सबसे बुरा हाल

सीमावर्ती क्षेत्र के राजाबारी, कोहरगड्डी, और परसा मालिक सहित आसपास के अन्य पेट्रोल पंपों पर स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह 4 बजे से ही अपनी गाड़ियों और गैलन के साथ कतारों में खड़े हो जा रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।

ईंधन की इस कमी का सबसे ज्यादा असर किसानों और रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। खेती-किसानी के सीजन में डीजल न मिलने से किसान परेशान हैं, वहीं जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग अपना काम छोड़कर दिनभर पंपों के चक्कर काट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सप्लाई में अचानक कमी आने से समस्या विकराल हो गई है।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से उन्हें पर्याप्त मात्रा में ईंधन की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। मांग अधिक होने और सप्लाई कम होने के कारण स्टॉक चंद घंटों में ही खत्म हो जा रहा है। दूसरी ओर, प्रशासन का दावा है कि स्थिति की निगरानी की जा रही है और आपूर्ति व्यवस्था को जल्द ही सामान्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में वैकल्पिक साधनों की कमी के कारण लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सप्लाई सुचारू नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में कृषि और परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.