घुघली
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत घुघली में शनिवार को बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत घुघली में शनिवार को बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। यहाँ एचडीएफसी (HDFC) बैंक की नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
शाखा का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर वित्तीय सेवाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन सुरेश रूगटा एवं वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और आम उपभोक्ताओं को अब दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
डिजिटल और आधुनिक बैंकिंग पर जोर
उद्घाटन समारोह में बैंक के जोनल हेड अश्वनी गुप्ता ने बताया कि बैंक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों तक डिजिटल व आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं पहुँचाना है। वहीं क्लस्टर हेड सुधीर गुप्ता ने ग्राहकों को पारदर्शी और भरोसेमंद बैंकिंग का आश्वासन दिया।
मिलेगी ये सुविधाएं
शाखा प्रबंधक अनूप शर्मा ने जानकारी दी कि नई शाखा में बचत और चालू खाता खोलना,विभिन्न प्रकार के ऋण (Loan) की सुविधा,एटीएम (ATM) और डिजिटल बैंकिंग,सुरक्षित जमा और अन्य वित्तीय परामर्श उपलब्ध रहेंगे।इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, प्रमुख व्यापारी और बैंक स्टाफ सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहाँ सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/WRsrOSSxr1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2026






















