निचलौल: जनरेटर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला-पुरुष की मौत; अमहवा गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत निचलौल-सिसवा मार्ग पर आज शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत निचलौल-सिसवा मार्ग पर आज शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। लालपुरा टोला (अमहवा गांव) के पास टोचन कर ले जाए जा रहे एक अनियंत्रित जनरेटर की चपेट में आने से बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे एक वाहन द्वारा जनरेटर को टोचन कर ले जाया जा रहा था। अमहवा गांव के पास पहुँचते ही जनरेटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराने लगा। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार जनरेटर की सीधी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुँचाया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

हादसे का शिकार हुए महिला और पुरुष की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनके पास मौजूद सामान और बाइक के नंबर के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.