औरैया : जय ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा कल धूमधाम से मनाई जाएगी परशुराम जयंती

विधूना (औरैया) 

औरैया जनपद के बिधूना जय ब्राह्मण सेवा समिति के द्वारा परशुराम जयंती कल बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक रामलीला मैदान में मनाई जायेगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जिले की बिधूना तहसील के अन्तर्गत जय ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा कल रविवार को चुचुक मेमोरियल इंटर नेशनल प्राथमिक विद्यालय रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक परशुराम जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जायेगी। इस कार्यक्रम में परशुरामजी के विचारों से अवगत कराया जायेगा और सीमित के लोग अपने विचारों को भी लोगों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

इस कार्यक्रम में संरक्षक मण्डल महन्त विद्यानंद पुरी, देवघट,धाम, बच्चन लाल पाण्डेय, महन्त नित्यानंद हनुमान गढ़ी सिरयावा, पण्डित रामनरेश त्रिवेदी आचार्य, जगदीश दुबे पूर्व प्रधानाचार्य,गिरीश शुक्ला पत्रकार रमेशचंद्र अग्निहोत्री मैनेजिंग डायरेक्टर, रामचंद्र तिवारी, ओमनारायण बाजपेई समेत तमाम लोग मौजूद रहेंगे।

 

Voice Of News 24