बृजमनगंज: ग्राम रोजगार सेवकों की ‘कलम बंद’ हड़ताल शुरू, 8 माह से मानदेय न मिलने पर फूटा गुस्सा, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को बृजमनगंज विकास खंड कार्यालय पर रोजगार सेवकों ने कामकाज ठप कर ‘कलम बंद’ हड़ताल शुरू कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को बृजमनगंज विकास खंड कार्यालय पर रोजगार सेवकों ने कामकाज ठप कर ‘कलम बंद’ हड़ताल शुरू कर दी। अपनी लंबित मांगों और मानदेय भुगतान न होने से नाराज सेवकों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ला को सौंपे गए ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें पिछले आठ महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी कई बार मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिए गए, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

संगठन के निर्णय के अनुसार, ब्लॉक के समस्त ग्राम रोजगार सेवक 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे। सेवकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

हड़ताल के दौरान रोजगार सेवकों ने यह भी मांग रखी कि जब तक उन्हें प्रांतीय संगठन से कोई नया दिशा-निर्देश नहीं मिलता, तब तक प्रशासन द्वारा उन पर किसी भी प्रकार के कार्य का दबाव न बनाया जाए। उन्होंने अपनी एकता प्रदर्शित करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी भी की।

इस ‘कलम बंद’ हड़ताल और प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित रोजगार सेवक उपस्थित रहे रिंकू, सतरजीत लोधी, अरविंद कुमार, रंभा सिंह, राम मिलन प्रजापति, लक्ष्मी सिंह सहित विकास खंड बृजमनगंज के समस्त ग्राम रोजगार सेवक।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.