महराजगंज: रेलवे अंडर क्रॉसिंग के पास मिला अज्ञात युवक का शव; पैर कटा होने से फैली सनसनी

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे अंडर क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे अंडर क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव का एक पैर कटा होने के कारण मामला दुर्घटना या संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की ओर इशारा कर रहा है।

रघुनाई जोत रेलवे अंडर क्रॉसिंग के पास मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर फूलमनहा टोला रघुनाई जोत रेलवे अंडर क्रॉसिंग के पास एक लगभग 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। युवक का दाहिना पैर शरीर से कटा हुआ था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

बृजमनगंज रेलवे स्टेशन द्वारा सुबह करीब 8:00 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिशें शुरू कीं।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को बुलाकर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक कौन है और यहाँ कैसे पहुँचा, इसकी जांच की जा रही है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने पुष्टि की कि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई और शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Voice Of News 24