बलिया: NH-31 पर भीषण हादसा; टोस नदी पुल से नीचे गिरा कोयला लदा ट्रक, बक्सर के खलासी की मौत, चालक BHU रेफर

फेफना

बलिया बलिया-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-31) पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया बलिया-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-31) पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फेफना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोयले से लदा एक अनियंत्रित ट्रक टोस नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे फेफना और चितबड़ागांव के बीच स्थित टोस नदी पुल पर हुआ। ट्रक कोयला लादकर वाराणसी की ओर से आ रहा था। पुल पर नियंत्रण खोने के बाद ट्रक सीधे नदी के सूखे हिस्से में जा गिरा, जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

बक्सर के रहने वाले थे दोनों हताहत

पुलिस ने मृतकों और घायलों की शिनाख्त कर ली है, दोनों पड़ोसी राज्य बिहार के निवासी हैं।

मृतक खलासी: पंकज यादव (25 वर्ष), पुत्र छोटक यादव। निवासी: लक्ष्मण चक्की, बक्सर (बिहार)।

घायल चालक: लाऊ खरवार (30 वर्ष), पुत्र रामकरण खरवार। निवासी: सेमरी, बक्सर (बिहार)।

बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायल चालक लाऊ खरवार को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू (BHU) वाराणसी रेफर कर दिया है।

फेफना थाना पुलिस ने खलासी पंकज यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा नींद आने की वजह से हुआ या वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.