बलिया: बक्सर का शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद, शराब तस्करी में करता था उपयोग

बलिया

बलिया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने जनेश्वर सेतु के पास से एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु गठित टीम आज शुक्रवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर जनेश्वर सेतु पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन यादव उर्फ लड्डू (उम्र 22 वर्ष, पुत्र छितेश्वर यादव, निवासी ग्राम नियाजीपुर, थाना तिलक राय का हाता, जिला बक्सर, बिहार) के रूप में हुई है। जामा तलाशी और पूछताछ में उसके पास से बरामदगी हुई एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (लाल और काले रंग की, बिना नंबर प्लेट)।
500-500 के चार नोट (कुल ₹2000)।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल बीती 13 अप्रैल को शिवपुर दियर नंबरी दिमागी चट्टी से चुराई थी। अभियुक्त ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह इस चोरी की बाइक का इस्तेमाल बलिया से बिहार में शराब ले जाकर बेचने के लिए करता था, जिससे वह अपना जीवन यापन कर रहा था।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 146/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(3) और 317(2) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.