सिन्दुरिया: साइबर टीम ने बरामद किया गुमशुदा मोबाइल; CEIR पोर्टल बना मददगार, फोन पाकर खिले स्वामी के चेहरे

बागापार

महराजगंज जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है। थाना सिन्दुरिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए एक कीमती मोबाइल बरामद कर उसके मूल स्वामी को सौंप दिया है।

थाना सिन्दुरिया की साइबर टीम ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल की सहायता से गुमशुदा मोबाइल को सफलतापूर्वक ट्रेस किया। टीम के निरंतर प्रयासों से ‘Xiaomi POCO’ मॉडल का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई जा रही है।

नरसिंह को सौंपा गया उनका मोबाइल

आज शुक्रवार को साइबर टीम के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चौधरी ने औपचारिक कार्यवाही के बाद बरामद मोबाइल उसके असली स्वामी नरसिंह (पुत्र शिव नारायण, निवासी ग्राम करमही) को सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर नरसिंह ने सिन्दुरिया पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस सफल बरामदगी अभियान में सिन्दुरिया थाने के पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही उपनिरीक्षक: दिनेश कुमार चौधरी,कांस्टेबल: प्रवीण कुमार गुप्ता,महिला कांस्टेबल: अंकिता यादव पुलिस की इस जल्द कार्यवाही और तकनीकी दक्षता से स्थानीय जनता में सुरक्षा और विश्वास का भाव सुदृढ़ हो रहा है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.