महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर; हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

बागापार

महराजगंज जनपद में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज, शास्त्री नगर में एक भव्य जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज, शास्त्री नगर में एक भव्य जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया।

क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में करीब 70 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को गंभीर अपराधों जैसे छेड़खानी, दहेज उत्पीड़न, बलात्कार और साइबर अपराधों से बचाव के कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि बालिकाएं अपनी शक्ति को पहचानें और किसी भी विषम परिस्थिति में डरे बिना आवाज उठाएं।

महिला थानाध्यक्ष सरोजनी वर्मा और उनकी टीम ने छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।

1090: वीमेन पावर लाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

181: महिला हेल्पलाइन

102/108: एम्बुलेंस सेवा

साइबर हेल्पलाइन: ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत हेतु।

कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर चर्चा के साथ-साथ छात्राओं को घर से भागने जैसी घटनाओं के गंभीर सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों के प्रति भी सचेत किया गया। सम्मेलन के अंत में छात्राओं ने अपना फीडबैक साझा करते हुए कहा कि हेल्पलाइन नंबरों और कानूनों की जानकारी मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं प्रशासन के साथ साझा कर सकेंगी।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक नेहा यादव, आरक्षी प्रदीप प्रजापति, महिला कांस्टेबल नीलम व चंदा यादव मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह और राजकीय हाईस्कूल जगपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सहित समस्त शिक्षक स्टाफ ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.