अनूपशहर: नगर पालिका में शासन द्वारा नामित सभासदों का भव्य स्वागत; ईओ ने विकास और स्वच्छता पर दिया जोर

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर पालिका परिषद सभागार में शुक्रवार को अखिल भारतीय मजदूर (कांग्रेस) के तत्वाधान में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर पालिका परिषद सभागार में शुक्रवार को अखिल भारतीय मजदूर (कांग्रेस) के तत्वाधान में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासन द्वारा नवनियुक्त नामित सभासदों का सफाई कर्मचारी संघ और मजदूर संगठन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान नामित सभासद दामिनी गौड़, योगिता वाल्मीकि, बुंदू सैफी, कन्हैया लाल सैनी और दिनेश कुशवाहा को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी  गार्गी त्यागी, सफाई निरीक्षक दीपक कुमार और संजय यादव का भी माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

नगर का विकास और स्वच्छता हमारी प्राथमिकता: ईओ

ईओ गार्गी त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “नगर के सभी वार्डों में साफ-सफाई, नालियों का रखरखाव और सुंदरता बनाए रखना हम सभी का साझा कर्तव्य है।” उन्होंने कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की और कहा कि जनता के सुझावों के आधार पर ही जनहित के कार्य कराए जाएंगे।

सकारात्मक संवाद की शुरुआत

नामित सभासद दामिनी गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रशासन और कर्मचारियों के बीच एक सकारात्मक संवाद की शुरुआत होती है। कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह, भोजराज विभूति, और जिला निगरानी समिति के सदस्य डॉ. लाखन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश चंद ने की तथा संचालन मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार, सौरभ गौड़, राहुल वाल्मीकि, मंजू, राखी, यशोदा देवी, पप्पू कुड़िया, परविंदर कुमार, निरंजन, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, सचिन राजौरिया और रूपेश कुमार सहित भारी संख्या में कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे.

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.