ठूठीबारी: मैच्योरिटी के बाद भी भुगतान न मिलने पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, बैंक के बाहर जमकर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी स्थित क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड शाखा के बाहर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्जनों उपभोक्ताओं ने भुगतान न मिलने से नाराज होकर बैंक के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी स्थित क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड शाखा के बाहर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्जनों उपभोक्ताओं ने भुगतान न मिलने से नाराज होकर बैंक के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। समय सीमा (मैच्योरिटी) पूरी होने के बावजूद अपनी जमा पूंजी न मिलने से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ।

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी जमा राशि की मैच्योरिटी अवधि काफी समय पहले पूरी हो चुकी है। भुगतान के लिए वे दर्जनों बार संस्थान के कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार बैंक प्रबंधन द्वारा सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। आर्थिक तंगी और अपनी ही मेहनत की कमाई न मिलने से परेशान होकर उपभोक्ताओं ने सामूहिक रूप से बैंक के सामने धरना दे दिया।

हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बैंक कर्मचारियों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। साथ ही, प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को भी अपनी बात रखने के लिए थाने बुलाया गया।

कोतवाली पहुँचे उपभोक्ताओं ने थानाध्यक्ष को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया और जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

पुलिस अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। बैंक रिकॉर्ड और उपभोक्ताओं के दावों का मिलान करने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.