बुलंदशहर: हाईस्कूल की टॉपर कृतिका उपाध्याय को कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मानित; छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में गौरव बढ़ाने वाली होनहार छात्राओं को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में गौरव बढ़ाने वाली होनहार छात्राओं को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में, कक्षा 10वीं की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जनपद टॉप करने वाली डीपीएस विद्यालय की छात्रा कृतिका उपाध्याय के आवास पर कांग्रेस नेताओं ने पहुँचकर उन्हें भव्य रूप से सम्मानित किया।

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी और उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आवास विकास स्थित डॉ. नवीन उपाध्याय के आवास पर पहुँचा। यहाँ कांग्रेस नेताओं ने मेधावी छात्रा कृतिका उपाध्याय को अंग वस्त्र पहनाकर और पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी और शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी ने कहा कि कृतिका उपाध्याय और लक्ष्य भाटी जैसे मेधावी छात्रों ने अपनी मेहनत से जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने जनपद के अन्य छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे कृतिका से प्रेरणा लेकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें और कड़ी लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें।

सम्मान से अभिभूत छात्रा कृतिका उपाध्याय और उनके पिता डॉ. नवीन उपाध्याय ने कांग्रेस नेताओं का आभार प्रकट किया। कृतिका ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय निरंतर एकाग्रता के साथ की गई पढ़ाई, अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और गुरुजनों के विशेष सहयोग को दिया।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आदेश मुद्गल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.