अनूपशहर: एएसपी ग्रामीण ने मस्तराम घाट का किया औचक निरीक्षण; सुरक्षा और यातायात को लेकर दिए कड़े निर्देश

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने गुरुवार की देर रात्रि थाना अनूपशहर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध मस्तराम घाट का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने गुरुवार की देर रात्रि थाना अनूपशहर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध मस्तराम घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों और घाट की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ग्रामीण ने घाट पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति जाँची और सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व भीड़ नियंत्रण की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई की स्थिति को भी देखा और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए उन्हें अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जाए। साथ ही, उन्होंने किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को मानसिक और शारीरिक रूप से तत्पर रहने का आह्वान किया।

घाट क्षेत्र में लगने वाले जाम और अव्यवस्था को रोकने के लिए एएसपी ने यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं के आवागमन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारू बना रहे।इस निरीक्षण के दौरान थाना अनूपशहर के प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.