शिकारपुर
बुलंदशहर जनपद में निराश्रित गौवंशों के संरक्षण और उनके उचित रखरखाव को लेकर जिलाधिकारी श्रुति ने शिकारपुर क्षेत्र में मोर्चा संभाला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में निराश्रित गौवंशों के संरक्षण और उनके उचित रखरखाव को लेकर जिलाधिकारी श्रुति ने शिकारपुर क्षेत्र में मोर्चा संभाला। उन्होंने शिकारपुर मंडी परिसर स्थित अस्थाई गौशाला और निर्माणाधीन स्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। कार्य में देरी और लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है।
मंडी परिसर में संचालित अस्थाई गौशाला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि यहाँ कुल 212 गौवंश संरक्षित हैं। मौके पर भूसे की उपलब्धता पर्याप्त मिली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौवंशों के लिए पेयजल की व्यवस्था टब के बजाय अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माध्यमों से की जाए।सभी गौवंशों की ईयर टैगिंग, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो।गौशाला के सभी अभिलेखों और रजिस्टरों को अद्यतन रखा जाए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने साईं मंदिर के समीप नगर पालिका द्वारा निर्माणाधीन स्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि इस गौशाला का निर्माण कार्य एक वर्ष पूर्व ही पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से यह अभी तक अधूरा है। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी श्रुति ने संबंधित ठेकेदार को 30 अप्रैल तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने की अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पर्यवेक्षण में कमी पाए जाने पर नगर पालिका शिकारपुर के अधिशासी अधिकारी (EO) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
ईओ से ठेकेदार के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई का पूरा विवरण भी तलब किया गया है।
जिलाधिकारी के इस कड़े रुख से नगर पालिका प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने साफ कर दिया कि गौवंश संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महराजगंज : नवागत SP के तेवर का ज़िले भर में हड़कंप,लापरवाही के खिलाफ गुंजाइश का नामोनिशान नही,ऐसे लगा रहें अफसरों के करतूतों पर लगाम
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 16, 2026






















